
*सिन्धी भाषा के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास में समाज के युवाओं एवं वरिष्ठों की सहभागिता*

*सिंधी भाषा के उत्थान के प्रयास सराहनीय….कमल नागपाल*
खंडवा।सिन्धी साहित्य अकादमी,भारतीय सिन्धू सभा और सिंधी पाठक मंच के संयुक्त तत्वाधान में समाज के बच्चों को सिंधी भाषा की बारीकियां सीखना अपने आप में एक अच्छा सा कार्य है,निश्चित ही आयोजक मंडल बधाई के पात्र हैं।
यह बात सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने शुक्रवार सुबह सिंधियत जी पाठशाला कार्यक्रम में बतौर अतिथि कहीं।
उल्लेखनीय है कि सिन्धी साहित्य अकादमी और भारतीय सिन्धू सभा द्वारा विगत कुछ वर्षों से खंडवा में सिन्धीयत जी पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष कार्यशाला में 12 दिन तक बच्चों को सिंधी भाषा की बारीकियां और संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सिखाई जा रही हैं।यह आयोजन 13 मई से 25 मई तक सिन्धी कॉलोनी में जारी है।प्रतिदिन समाज के विभिन्न गणमान्य इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।
इससे पूर्व अतिथि स्वागत करते हुए संयोजक एवं भाषा प्रशिक्षक मनीष कुमार मलानी ने कहा कि समाज के प्रत्येक अच्छे कार्य में सहयोग देने वाले हमारे अतिथि का सिन्धी पाठक मंच सभागार में स्वागत है।
वहीं अतिथि के रूप में कमल नागपाल ने कहा कि मनीष कुमार मलानी के साथ ही समाजसेवीका रानी जयरामदास खेमानी और मनीषा संतवानी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को सिन्धी भाषा के बारे में,सिन्धी गीतों के बारे में,सिन्धी सभ्यता के बारे में,सिन्धी लिखावट लिपि के बारे में सूक्ष्मता से सरल शब्दों में जानकारी देना अत्यंत हर्ष की बात है।इससे गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपने समय का सदुपयोग करते हुए समाज की प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ सकेंगे,साथ ही साथ छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें सिन्धी साहित्य, सिन्धी भाषा के संदर्भ में से जोड़ा जा सकेगा।उल्लेखनीय है कि बच्चों को चित्रकला आदि के माध्यम से सिन्धी भाषा से रोचक रूप से जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम का विधिवत समापन 26 मई को होगा।समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।विभिन्न समाजसेवियों के साथ परिजन भी समापन समारोह में सम्मिलित होंगे।





