ताज़ा ख़बरें

जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा टीम के द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय अगम जैन से सौजन्य मुलाकात एवं अभिनन्दन कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया

खास खबर

खण्डवा// गुरुवार को जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा टीम के द्वारा
नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय अगम जैन से सौजन्य मुलाकात एवं अभिनन्दन कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि इस अवसर पर संस्था की सामाजिक एवं मानवसेवा गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई एवं भविष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर लगवाने हेतु अवगत कराया गया। पुलिस प्रशाशन के द्वारा समय समय पर जवानों के द्वारा रक्तदान शिविर एव रक्तदान किया जाता रहा है ये सेवा कार्य सतत इसी तरह से चलता रहे स्वयं के स्वास्थ के साथ साथ किसी अपने का जीवन बचाने में सहयोग इस विषय पर भी चर्चा की गई ।एक यूनिट रक्त किसी की नई जिंदगी बन सकता है! संस्था का उद्देश्य
रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना
नियमित रक्तदान को प्रोत्साहित करना,जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना समाज सेवा द्वारा मानवीय जीवन बचाना इसी नवाचार को संस्था ने जिला प्रशासन को अवगत कराया जिससे मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में लाइन में ना लगकर रक्तदान करने वाले दर्शनार्थियों को VIP दर्शन की सुविधा चालू की गई जिससे जिले के गंभीर मरीज जिनको रक्त की कमी होती है उन्हें आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सके
लॉक डाउन में भी पुलिस प्रशासन का बहुत सहयोग मिला है पुलिश जवानों के द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान उनको अवगत होने पर ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया एव अपने घर से निकलकर ब्लड बैंक तक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सहयोग किया है जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज डिलेवरी,कैंसर,थैलीसीमिया से गंभीर मरीजों को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो पाया है
इस अवसर पर संस्था के संचालक रक्तमित्र शैलेन्द्र राजपूत,मुकेश प्रभारी, ओम मंडलोई उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!