ताज़ा ख़बरें

25 से 31 मई तक मनाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह

खास खबर

25 से 31 मई तक मनाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह

खण्डवा//राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 25 से 31 मई तक विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तंबाकू एवं निकोटिन उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सामूहिक शपथ कार्यक्रम किया जायेगा। स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष ओपीडी में परामर्श और जागरूकता सत्र के माध्यम से चिकित्सक द्वारा मरीजों व उनके परिजनों को कैंसर, हृदय रोग, और उच्च रक्तचाप जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति सचेत किया जाएगा। जिला अस्पताल में संचालित तंबाकू मुक्ति केंद्रों पर मिलने वाली निःशुल्क परामर्श और दवाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 पर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रैलियां व अन्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!