Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 नई गाड़ियां पहुंची महासमुंद

पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 नई गाड़ियां पहुंची महासमुंद

पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 नई गाड़ियां पहुंची महासमुंद

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

जिले की पुलिस व्यवस्था अब पहले से अधिक हाईटेक और मजबूत होने जा रही है। महासमुंद पुलिस को डायल 112 सेवा और हाइवे पेट्रोलिंग के लिए कुल 19 नई गाड़ियां मिली है। इनमें 15 वाहान 112 सेवा के लिए तथा 4 वाहान हाईवे पेट्रोलिंग के लिए शामिल है। पुलिस लाईन मे आयोजित कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हरि झंडी दिखाकर इन वाहानों को रवाना किया।

 

नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले मे आपात कालीन सहायता और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को और अधिक गति मिलेगी। पुलिस विभाग के अनुसार इन वाहनों के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी वही हाइवे पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। वाहनों के बेड़े मे बोलेरो नियो प्लस,बोलेरो नियो,बोलेरो एवं हाइवे पेट्रोलिंग के लिए स्कॉर्पियो वाहन शामिल है। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस ये वाहन पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने मे अहम भूमिका निभाएंगे।

विशेष आकर्षण कोतवाली महासमुंद के लिए आई अत्याधुनिक P T Z टॉप माउंटेड कैमरा युक्त गाड़ी रही। इस कैमरे की सहायता से जिला मुख्यालय के प्रमुख क्षेत्रों की निगरानी अब और प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया की यह कैमरा दूर तक घूमकर निगरानी करने मे सक्षम है, जिससे शहर को सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम मे विधायक, कलेक्टर, एवं पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा की नई गाड़ियों के शामिल होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने मे काफी मदद मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!