ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन

 

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन*

डिंडौरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु विशेष जिला प्रकोष्ठ (Special Cell) का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी डिंडौरी एवं शहपुरा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सहित तकनीकी सलाहकार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विशेष जिला प्रकोष्ठ द्वारा जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का सख्ती से पालन, अवैध प्लास्टिक उपयोग पर रोक, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण तथा वैज्ञानिक पद्धति से निपटान सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता रैंकिंग, आरआरआर सेंटर (Reduce-Reuse-Recycle) की स्थापना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को प्रोत्साहन तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले बड़े कचरा उत्पादकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए तथा जिले को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!