ताज़ा ख़बरें

भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जन्मदिन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन

भागू वाला में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया

आज दिनांक 25 दिसंबर 1:00
भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया

मां भारती के अनन्य सेवक,महान कवि, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की सौ वीं जन्म जयंती आज भागूवाला मंडल के बूथ अध्यक्ष परमात्मा शरण के आवास पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति की अध्यक्षता एवं चौधरी ईशम सिंह के संचालन में बड़ी ही श्रृद्धा से मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं, उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते पूर्व प्रत्याशी नजीबाबाद विधानसभा राजीव अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पथ पर प्रकाश डाला उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि राजनीति के महान ज्ञाता सच्चे देशभक्त के रूप में उन्होंने भारत माता की सेवा की उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को उनके बताएं मार्ग पर चलकर पार्टी का कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वास्तव में अटल बिहारी वाजपेई जी के पद चिन्हों पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के आधार पर अनेक विकास के कार्य कर रही है हम सबको सरकार के कदम से कदम मिलाकर सरकार की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए इस अवसर पर चौधरी रोहिताश सिंह, नरपाल सिंह, नवबहार सिंह, मुकेश अग्रवाल, अशोक राजपूत, डॉ मयंक चौहान, चौधरी ईशम सिंह, राजकुमार प्रजापति,कपिल राजपूत,कमल सैनी, सुमित गुर्जर सचिन देशवाल, राजीव ठाकुर, वरुण कौशिक,संजीव राठी, सोमपाल सिंह, राहुल कुमार, सरदार मंजीत सिंह, सरदार कुलबीर सिंह, उम्मेद सिंह, मनोज रावत आदि उपस्थित रहे सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!