
महासदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल
कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
गोटेगांव
संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत प्रदेश भर में एवं देश भर में सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहा है जिसके तहत आज गोटेगांव नगर के विभिन्न वार्डों में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल एवं विधायक महेंद्र नागेश द्वारा महा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें जालम सिंह जी पटेल द्वारा बताया गया कि गोटेगांव के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं को पुर्ण भाजपा की
प्राथमिक सदस्यता प्राप्त कराई एवं नए सदस्यों को जोड़कर भाजपा के अंत्योदय और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता हमेशा प्रतिबद्ध हैं अब तक हमारे जिले में डेढ़ लाख ज्यादा सदस्य बन चुके हैं इसी के तहत आज गोटेगांव में भी हर वार्ड में सदस्य बनाए जा रहे हैं आज लगभग गोटेगांव में तीन हजार के आसपास आज सदस्य बनाए
जाएंगे जिले में ढाई लाख डिजिटल सदस्य बनाने का टारगेट आला नेतृत्व से मिला है इसके बाद फिजिकल भी सदस्य बनाए जाएंगे इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया जिसके चलते सदस्यता अभियान में गति मिली है इस मौके पर पूनम जितेंद्र ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे जितेंद्र पुरोहित पार्षद अंजलि दीपक सोनी पार्षद पूजा राजू राजपूत पार्षद धनंजय नागेश जितेंद्र चंदोरिया राजेश राजपूत इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी गण वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति रही
संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024
पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल एवं लोकप्रिय विधायक महेंद्र नागेश के नेतृत्व में गोटेगांव के विभिन्न वार्डों में सदस्यता अभियान के तहत लोगों को सदस्यता दिलाई गई इस मौके पर कांग्रेस से पूर्व पार्षद श्रीमती विद्याशरण शर्मा जी को माननीय जालम सिंह जी पटेल एवं विधायक महेंद्र नागेश द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलाई,बा,ईट जालम सिंह पटेल। गोटेगांव से कंछेदी पटेल की रिपोर्ट।