ताज़ा ख़बरें

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पिता ने थाने में दी तहरीर, दामाद पर फांसी लगाकर मारने का आरोप

प्रतापगढ़, आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के ग्राम घरहिया निवासी रामदीन गौतम ने अपनी 32 वर्षीय बेटी सुनीता गौतम की मौत को हत्या बताते हुए थाने में तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में रामदीन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुनीता की शादी 1 जून 2012 को ग्राम देवरखा निवासी राजभवन गौतम उर्फ तुलसी पुत्र फागू गौतम के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

पिता का आरोप है कि 14 मई को सुबह 9 बजे उनकी बेटी सुनीता अपने घर के कमरे में गाटर से साड़ी के सहारे लटकी मिली।

उनका आरोप है कि दामाद राजभवन व ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारकर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया।

रामदीन के अनुसार बेटी ने कई बार फोन पर प्रताड़ना की बात बताई थी। कई बार समझाने-बुझाने का प्रयास भी किया गया था।

पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में आसपुर देवसरा पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!