Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

चोरों ने साठ हजार नकदी समेत उड़ाए जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

चोरों ने साठ हजार नकदी समेत उड़ाए जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज के सराय संग्राम सिंह गांव में दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखे साठ हजार नकद व महिलाओ के लाखों के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। गांव के श्रीराम पटवा के घर के पीछे शनिवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने पीछे के दरवाजे का तालातोड़ दिया। घर में घुसकर बदमाशों ने बक्से में रखे साठ हजार नकद व पीड़ित की पत्नी के गहने चुरा लिए। पीड़ित श्रीराम पटवा फुटपाथ पर बाजार में गल्ले की खरीद व बिक्री का करोबार किया करता है। पीड़ित का कहना है कि रूपये व्यापारिक कारोबारी के सिलसिले में घर में रखा गया था। रविवार की सुबह पीड़ित व उसकी पत्नी ने घर के भीतर चोरी का नजारा देखा तो दंग रह गये। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!