Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

रूकमणि विवाह में उड़े अबीर गुलाल, मगन हुए श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत कथा में आकर्षक झांकी से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

रूकमणि विवाह में उड़े अबीर गुलाल, मगन हुए श्रद्धालु

लालगंज, प्रतापगढ़। पूरे विद्या धर हुलासगढ़ में हो रही श्रीमद्भागवत भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण रूकमणि विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मगन हो उठे। कथा के दौरान बाल कलाकार श्रीकृष्ण व रूकमणि के वेश धारण कर पहुुंचे तो श्रद्धालुओं ने इनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उत्सव में महिलाओं द्वारा भजन, सोहर के साथ भक्ति संगीत की भी प्रस्तुति आध्यामिक वातावरण को सुगंधित कर उठी दिखी। कथा व्यास पं0 जयशंकर शुक्ल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि जो भक्त प्रेमी श्रीकृष्ण रूकमणि के विवाह उत्सव का दर्शन किया करते हैं उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय हुआ करता है। उन्होंने बताया कि देवी रूकमणि साक्षात लक्ष्मी जी की अवतार हैं। कथा की मुख्य यजमान विद्या देवी व बद्री प्रसाद मिश्र ने ब्यास पीठ का पूजन अर्चन किया। सहसंयोजन शारदा प्रसाद मिश्र पंकज व विकास मिश्र, जे.पी. ने किया। व्यवस्था व प्रसाद वितरण प्रधान रोहित मिश्र व पिंटू, प्रशांत, देव आदि द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ वेदव्यास शुक्ल, आचार्य राजेश मिश्र, श्याम जी मिश्र, डॉ रामा शुक्ल, बबलू द्विवेदी, बीरेंद्र कुमार मिश्र, राम जी मिश्र आदि रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!