Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

कुआं से पानी पटाने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव में कुआं से पानी पटाने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

गढ़वा से

गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव में कुआं से पानी पटाने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में संजय महतो उसकी पत्नी चिंता देवी धर्मेंद्र कुमार महतो एवं अंशु कुमारी के नाम शामिल है इसमें चिंता देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में अंशु कुमारी ने बताया कि घर के पास कुआं है जो सभी गोतीया की साझेदारी है इस कुआं से चिंता देवी अपना खेत में मोटर चला कर पानी पटा रही थी इसी दौरान विजय महतो जितेंद्र कुमार अर्जुन कुमार प्रभादेवी सुषमा देवी आदि ने मिलकर उसे कुआं से पानी पटाने के लिए मना कर रही थी

इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने चिंता देवी को मारपीट करने लगा संजय महतो अंशु कुमारी धर्मेंद्र कुमार उसे बीच बचाव करने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया घटना के बाद परिजनों ने चिंता देवी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया समाचार लिखे जाने तक दूसरे के पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!