
*थाना मूंदी पुलिस को चोरी के प्रकरण में मिली बड़ी सफलता*
*नागपुर महाराष्ट्र से एक महिला सहित कुल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर एक लाख पन्द्रह हजार रू. नगद व ढाई लाख रूपये कीमती सोने के जेवर व घटना मे उपयोग की गई मोटर साइकिल कि गई जप्त।*
जिला-खंडवा
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर, संपत्ति सम्बन्धी, महिला सम्बन्धी, अपहरण से सम्बन्धी अपराध एवं गुंडा बदमाश के प्रति संवेदनशील/तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे थाना मुंदी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 285/26 धारा 305ए बीएनएस मे आरोपी:-
(01) अम्बिका ऊर्फ खुशी पिता संतोष राठौर उम्र 18 साल 4 माह निवासी बडी बोरगांव थाना पंधाना।
(02) रमजान शेख पिता शरीफ शेख उम्र 24 साल निवासी बडी बोरगांव थाना पंधाना।
(03) मुकेश ऊर्फ भैरव पिता पूनमचंद डाबर उम्र 22 साल निवासी बडी बोरगांव थाना पंधाना
को गिरफ्तार कर एक लाख पन्द्रह हजार रू. नगद व ढाई लाख रूपये कीमती सोने के जेवर एवं घटना मे उपयोग कि गई मोटर साइकिल को जप्त किया गया ।
घटना का विवरण :- फरियादी रिषभ पिता विनोद राठौर निवासी तालाब मोहल्ला मूंदी द्वारा दिनांक 17.07.26 को थाना मूंदी पर फरियादी की मौसी की लडकी अम्बिका ऊर्फ खुशी निवासी बोरगांव द्वारा शादी के गहने एवं नगदी 180000 रू. नगद चुराकर ले गई की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रं 285/ 26 धारा 305ए बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्व कर विववचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार विभिन्न स्थानो पर दबिस दी गई तथा मुखबिर की सूचना मिलने पर नागपुर महाराष्ट्र में दबिस दी जाकर आरोपीया अम्बिका ऊर्फ खुशी के कब्जे से सोने के गहने कीमती ढाई लाख रूपये एवं नगदी एक लाख पन्द्रह हजार रूपये कुल मश्रुका तीन लाख पैंसठ हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आरोपी रमजान की मोटर सायकल जप्त की गई।
प्रकरण मे आवश्यक विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, न्यायालय से तीनो आरोपीयो का जेल वारंट तैयार होने से जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया।










