ताज़ा ख़बरें

*दादाजी मेले में बुधवार, गुरूवार को भी दोनों मेमू ट्रेन चलायी जाये*

खास खबर

*दादाजी मेले में बुधवार, गुरूवार को भी दोनों मेमू ट्रेन चलायी जाये*

खंडवा। सदभावना मंच सदस्यों व्दारा संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में खंडवा स्टेशन मास्टर जीएल मीणा को मंडल रेल महाप्रबंधक एवं डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौपकर गुरू पूर्णिमा मेले के दौरान खण्डवा सनावद मेमू ट्रेन एवं खंडवा बीड इटारसी मेमू ट्रेन को बुधवार एवं गुरूवार तीनों दिन चलाये जाने की मांग की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि खण्डवा स्थित श्री दादाजी धूनीवाले की समाधि पर भारत के अनेक प्रदेशों के श्रध्दालु बहुतायत में आते है। वही श्री दादाजी के दर्शन पश्चात् ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे हैं। इसलिए श्री दादाजी के भक्तों की संख्या को देखते हुए आगामी मंगलवार 28, बुधवार 29 एवं गुरूवार 30 जुलाई को इन तीनों दिन नियमित किये जाने की मांग की गयी। वही नागपुर -भुसावल (वाया ) इटारसी दादाजी एक्स्प्रेस ट्रेन विगत वर्षों से बंद है उसे भी तीनों दिन चलाये जाने की मांग की गयी है। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, एल्डरमैन रमाकांत पांडे, पं. कृष्ण कुमार व्यास, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, कमल नागपाल, एनके दवें, मनोज जोशी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्यों उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!