उत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश के क्रम में “महाशिवरात्रि पर्व” के दृष्टिगत यात्रियों/श्रद्धालुओं के कुबेरस्थान मन्दिर जनपद कुशीनगर में आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन हेतु दिनांक 8 मार्च 2024 को सुबह 03.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक रूट डायवर्जन निम्न प्रकार प्रभावी रहेगा

1-नोनिया पट्टी से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगे।
2-नोनिया पट्टी/खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग, बंद पड़े पेट्रोल पम्प के खाली स्थान पर की जाएगी।
3-बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ प्रतिबंधित रहेगें।
4-पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगे।
5-छावनी की ओर से कुबेरस्थान मन्दिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला पर की जाएगी।
6-अन्हारी बारी चौराहे से कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ चारपहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!