
12वीं कक्षा के 75% से अधिक अंक लाने पर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि प्रदान की गई
मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम को सभी स्कूलों में दीखाकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला में 2068 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप लैपटॉप की राशि हुई प्राप्त।
कार्यक्रम के तहत एमएलबी स्कूल में 18 छात्राओ को लैपटॉप के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
खंडवा। प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करके अच्छे अंक प्राप्त करें को लेकर प्रदेश में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। 12वीं की कक्षा में 75% से अधिक अंक लाने पर प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को ₹25000 की राशि का लैपटॉप की राशि प्रदान की जा रही है, साथ ही तीन से चार किलोमीटर गांव से शहर मे पढ़ने वाले बच्चों के लिए निशुल्क साइकिल,स्कूल ड्रेस के साथ पाठ्य पुस्तिका का निशुल्क वितरण लगातार चल रहा है। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 1 सितंबर मंगलवार को को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 1.22 लाख मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी है। सुनील जैन ने बताया कि लैपटॉप योजना की वितरित राशि प्रत्येक पात्र छात्र को ₹25,000 (डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में कुल लाभान्वित 1.22 लाख विद्यार्थी को 304 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रदान की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की 12वीं की परीक्षा में पहले प्रयास में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री कुंवर विजय शाह के साथ अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी खंडवा बलवंत पटेल ने बताया कि पूरे जिले में 2068 छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से लैपटॉप की राशि प्राप्त हुई, स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाकर मुख्यमंत्री के लाइव प्रोग्राम को छात्र-छात्राओं ने देखा, एवं स्कूलों में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पी एम श्री महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला की 18 छात्राओं को वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में लैपटॉप की राशि प्राप्त हुई है। पी एम श्री एमएलबी की सभी छात्राएं एवं शिक्षक गण इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं लैपटॉप वितरण कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन द्वारा भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। कक्षा 12वीं की समस्त छात्राओं को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वह भी आगे चलकर 75% के ऊपर अपना परीक्षा परिणाम लाएं और लैपटॉप प्राप्त करें। इस कार्यक्रम कार्यक्रम में समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन प्राचार्य श्रीमती निशा तिवारी के साथ वरिष्ठ अध्यापक सुश्री रश्मि सातले, साधना अरझरे , सोनल तिवारी, श्रीमती वैजयंतीमाला काजले, कल्पना दुबे, हिना शेख और मीनाक्षी पारे हिमांशु गंगराड़े उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के लाइव आयोजित कार्यक्रम में लेपटॉप राशि हेतु उच्च अंक प्राप्त 18 छात्राओ में करीना सुशील यादव, खुशी ओमप्रकाश, अक्शा शेख आरिफ, ताहिरा आसिफ खान, अंजलि नितेश, तुलसी जगदीश, मिस्बाह नाज़, जुवेर अख्तर, सुहानी दशरथ को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए।













