
*लायन्स क्लब खण्डवा सर्वश्रेष क्लब सहित 31 अवार्डों से सम्मानित*
*लायन्स क्लब खण्डवा ने पाए वर्ष 2025 -26 के सर्वाधिक अवार्ड*
खण्डवा।लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के वर्ष 2025 -26 के गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल के नेतृत्व में इंदौर में वार्षिक अवार्ड सेरेमनी जोश का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2025 26 में किये गए सेवा व प्रशासनिक कार्यो के लिए क्लब व व्यक्तिगत स्तर पर सम्मानित किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि अवार्ड समारोह में लायन अनिल खंडेलवाल ने 500 से अधिक क्लब पदाधिकारियों ,वर्तमान गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट ,राजेन्द्र सोडाणी की उपस्थिति में लायन्स क्लब खण्डवा व उसके सदस्यों के सेवा कार्यो व डिस्ट्रिक्ट लक्ष्यों के पूर्ण करने की सराहना करते हुए लायन्स क्लब खण्डवा को डिस्ट्रिक्ट के सर्वश्रेष्ठ क्लब अवार्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। क्लब व सदस्यों को मिले 31 महत्वपूर्ण अवार्डों में क्लब की आशा उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष,ओमप्रकाश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सचिव व पवन लाड़ को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष अवार्ड ,घनश्याम वाधवा को सर्वश्रेष्ठ उपाध्यक्ष अवार्ड व बहु प्रांतीय मल्टीपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बधाई देते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नारायण बाहेती को प्रांतीय स्तर के स्टार ऑफ लायन्स डिस्ट्रिक्ट व लायन्स इमेज बिल्डिंग के लिए बहु प्रांतीय मल्टीपल अवार्ड से सम्मानित राजीव मालवीय को बेस्ट रीजन चेयरमेन व एलीट बेस्ट रीजन कांफ्रेंस, एलीट बेस्ट परेड व मल्टीपल अवार्ड से ,झोन चेयर पर्सन अणिमा उबेजा को एक्सीलेंस झोन चेयरपर्सन अवार्ड,डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन राजीव शर्मा व गुरमीत सिंघ उबेजा को एक्सीलेंस डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अवार्ड से सम्मानित किया गया।डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन बी पी तिरोले,अरुण भट्ट, गांधी प्रसाद गदले,वसीम कुरेशी व अखिलेश गुप्ता को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा की जा रही भोजन सेवा,नेत्रदान देहदान, स्वास्थ्य शिविरों,शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यो के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उमाशंकर उपाध्याय व हेमलता बाहेती को भी सक्रियता के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया।लायन्स क्लब खण्डवा के लियो क्लब खण्डवा को 3 महत्वपूर्ण मल्टीपल अवार्डों से सम्मानित किया गया।नारायण बाहेती अणिमा उबेजा व घनश्याम वाधवा को पूर्व में इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोसी लायन कुलभूषण मित्तल द्वारा महेश्वर के संस्थापन समारोह में बहु प्रांतीय मल्टीपल चेयरमैन मेडल व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा डिस्ट्रिक्ट के महत्वपूर्ण व सर्वाधिक 31 अवार्ड प्राप्त करने पर डिस्ट्रिक्ट व क्लब साथियों ने हर्ष व्यक्त किया। लायन्स क्लब खण्डवा अनेको वर्षो से सर्वाधिक व महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त कर रहा है।कार्यक्रम प्रभावी संचालन केबिनेट सेक्रेटरी संजय डिंगडंग द्वारा किया गया।आभार सन्तोष सोनी ने माना










