ताज़ा ख़बरें

हिंदू उत्सव समिति ने भंडारा आयोजकों के साथ की समीक्षा दिया धन्यवाद।

खास खबर

हिंदू उत्सव समिति ने भंडारा आयोजकों के साथ की समीक्षा दिया धन्यवाद।

गणेशोत्सव की तैयारियों पर मंथन, डीजे के साथ निशान यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग।

हिंदू उत्सव समिति की बैठक में समाज प्रमुखों, भंडारा एवं झांकी आयोजकों ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

खंडवा। आगामी गणेशोत्सव और दादाजी भंडारों को लेकर बुधवार को गणेश गौशाला में हिंदू उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुख, दादाजी भंडारा आयोजक तथा गणेश झांकी एवं पंडाल समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में दादाजी भंडारा आयोजकों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए हिंदू उत्सव समिति द्वारा किए गए प्लास्टिक एवं डिस्पोजल मुक्त भंडारों के आह्वान को सफल बताया। आयोजकों ने भविष्य में भंडारों को और अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

बैठक में समाज प्रमुखों ने एक स्वर में प्रशासन से डीजे के साथ निकलने वाली निशान यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन सनातन परंपराओं के अनुरूप एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न होने चाहिए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में
गणेश झांकी एवं पंडाल आयोजकों से अपील की गई कि वे भगवान गणेश की प्रतिमाओं के मूल स्वरूप से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें तथा प्रतिमाओं की ऊंचाई भी सीमित रखें, ताकि स्थापना और विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी झांकियां शाम 7 बजे से पहले अपने-अपने पंडालों से प्रस्थान करें तथा रात्रि 12 बजे से पूर्व मुंबई बाजार से होकर विसर्जन के लिए रवाना हो जाएं। समाज प्रमुखों ने सभी गणेश मंडलों से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होने से पहले गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने का भी आग्रह किया।

बैठक में सनातन धर्म की रीति-रिवाजों एवं परंपराओं के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए सभी से धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक में विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी, शक्ति सिंह राठौड़, रामचंद्र मौर्य, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन काशिव, कोषाध्यक्ष जीवन डिंडोरी, दादाजी फाग उत्सव समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, सचिव मदन भाऊ ठाकरे, नरेश चौधरी, सामाजिक सद्भाव के जिला संयोजक गिरीश बजाज, सहसंयोजक मोहन पटेल सहित समाज प्रमुखों में बंटी चौकसे, सुनील जैन, मनोज पालीवाल, राम सिंह रावत, राकेश गढ़वाल, पार्षद अनिल बाबा, संजय दुबे, योगेश कोटवाले, राधेश्याम कुशवाह, रामनारायण कुशवाह तथा गढ़वाल समाज महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी वामने एवं सचिव भारती गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉक्टर मोहन पटेल ने किया एवं आभार गिरीश बजाज ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!