ताज़ा ख़बरें

संस्कृत सप्ताह को रोचक बना रहीं हर्षा शर्मा, विद्यार्थियों में बढ़ा संस्कृत के प्रति उत्साह

खास खबर

संस्कृत सप्ताह को रोचक बना रहीं हर्षा शर्मा, विद्यार्थियों में बढ़ा संस्कृत के प्रति उत्साह
खंडवा, 25 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक मोतीलाल नेहरू विद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताह विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और ज्ञान-परंपरा के प्रति रुचि बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। आयोजन में संस्कृत सप्ताह प्रभारी हर्षा शर्मा की विशेष भूमिका रही है।
हर्षा शर्मा के मार्गदर्शन में संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत संभाषण, श्लोक-पाठ, संस्कृत गीत, प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता तथा सुभाषित वाचन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों को संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम की भाषा न मानकर बोलने, समझने और जीवन से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।
प्राचार्य मनीषा कास्बी ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति और ज्ञान-विरासत की महत्वपूर्ण भाषा है। हर्षा शर्मा ने कहा कि संस्कृत सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा के प्रति आत्मीयता पैदा करना और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
माध्यमिक प्रभारी चंद्रकला चौधरी, शिक्षिका भावना साध, शिक्षक चंद्रेश दीक्षित, आमना शेख, फहमीदा शेख सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भाषा के साथ संस्कार और संस्कृति के प्रति गौरव भी विकसित करते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!