ताज़ा ख़बरें

किशोर दा के गीतों पर आधी रात तक उमडा संगीत प्रेमियों का सैलाब , यादगार बनी संगीत यादगार बनी संगीत कि शाम, गीतों पर झुमा खंडवा।

खास खबर

किशोर दा के गीतों पर आधी रात तक उमडा संगीत प्रेमियों का सैलाब , यादगार बनी संगीत यादगार बनी संगीत कि शाम, गीतों पर झुमा खंडवा।

किशोर नाइट में प्रसिद्ध गायक विनोद राठौड़ को प्रदान किया किशोर गौरव सम्मान।

खंडवा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच निगम प्रशासन द्वारा किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य किशोर नाइट एवं किशोर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता कार्यक्रम संयोजक अविनाश शुक्ला, पवन दीक्षित व गोविंद शर्मा मीडिया प्रभारी सुनील जैन ,उपाध्यक्ष गुरमीत सिंघ उबेजा, आशीष चटकेले व सुनील सकरगाए के नेतृत्व में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच,नगर पालिक निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किशोर नाइट में गायन के लिए पार्श्वगायक पी गणेश व प्रीति जोशी मुंबई से पधारी।चयन समिति के निर्णय अनुसार इस वर्ष के किशोर गौरव सम्मान 2026 के लिए किशोर दा को भगवान मानने वाले पार्श्वगायक विनोद राठौड़ को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खण्डवा की महापौर अमृता यादव,विधायक कंचन तनवे,प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन बी देवगौड़ा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े,नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एस डी एम व मंच के प्रबंध कार्यकारिणी चेयरमैन ऋषि कुमार सिंघई,एडिशनल एस पी महेन्द तारणेकर,सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह,किशोर नाईट के प्रायोजक आल इस वेल हॉस्पिटल के संचालक आनंद चौकसे किशोर गौरव सम्मान के प्रायोजक राकेश बंसल,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुनीता सकरगाये,मंच के संरक्षक प्रमोदपुरी के साथ ही पार्श्वगायक विनोद राठौड़,फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य सुनील एदलावरकर ने पधारकर मंच को सुशोभित किया। आयोजन में राष्ट्रीय वाईस ऑफ खण्डवा के विजेताओं को गायन के लिए मंच प्रदान किया गया।प्रायोजक बैंक ऑफ इंडिया,धानुका इंडस्ट्रीज के सहयोग से विजेताओं को पुरुस्कार की राशि का चेक प्रदान किया गया। अतिथियों राकेश व बंसल परिवार द्वारा पार्श्वगायक विनोद राठौड़ को 1 लाख रुपये शाल श्रीफल व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।सुनील एतलावर्कर को फ़िल्म सेंसर बोर्ड सदस्य बनने पर ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया। विनोद राठौड़ ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहाकि किशोर दा मेरे लिए भगवान है ।खण्डवा के सभी लोगो को में किशोर दा की फैमिली मानता हूं।मुझे खण्डवा से बेहद लगाव है।विनोद राठौड़ ने अपने मस्ती भरे अंदाज में दिल क्या करें जब किसी को किसी से प्यार हो जाये,,मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा,, तुम आ गए हो नूर गया ,,ऐसी दीवानगी देखी नही कही जैसे गानों व चांदनी के साथ खलनायक फ़िल्म के टाइटल सांग की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर किया। संचालन कर रहे राष्ट्रीय एंकर प्रदीप जैन के गायकों के संवाद ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।पी गणेश व प्रीति जोशी ने नीले नीले अम्बर से,दिलवर मेरे, फिर वही रात,में हु डान, खाइके पान ,देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुआ के साथ ही किशोर दा व सोनू निगम के गानों की अनोखे अंदाज में प्रस्तुति, श्रोताओं की पसंद के गानों व खचाखच भरे प्रांगण में श्रोताओं के बीच जाकर गाने से पूरा प्रांगण मस्ती में झूम उठा ।रात 12 बजे तक चले कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों को भी अपने बैठने की जगह अन्य श्रोताओं को देनी पड़ी।समापन पर भी लोग ओर चलाने की मांग करते रहे।चलते चलते मेरे ये गीत से समापन हुआ।सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,अतुल अत्रिवाल, सुनील जैन, हरदीपसिंघ छाबड़ा,आमीन खान,मनोज शाह,राजीव शर्मा,मंगलेश तोमर,भूपेन्द्र सिंह चौहान, कमलेश गुप्ता, सतीश जैन, राजेंद्र अग्रवाल, रितेश चौहान व साथियों का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एंकर प्रदीप जैन ने किया।सचिव नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!