
*जन्मदिन पर अनोखी पहल: पिता-पुत्र ने ओंकारेश्वर में किया रक्तदान, फिर किए बाबा के VIP दर्शन*
*खंडवा*। सेवा और आस्था का अनूठा संगम सोमवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में देखने को मिला। _जय महाराणा रक्तदान समूह भारत_ के संस्थापक/अध्यक्ष *रक्तमित्र शैलू मण्डलोई* ने अपने पुत्र _ओम मंडलोई_ और बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज को नई मिसाल दी।
रक्तमित्र शैलू मण्डलोई ने अपना *65वां रक्तदान* किया, वहीं उनके पुत्र *ओम मंडलोई* ने अपना *5वां रक्तदान* कर इस पुण्य कार्य की शुरुआत की। रक्तदान के बाद दोनों ने बाबा ओंकारेश्वर के _VIP प्रोटोकॉल_ के तहत दर्शन किए।
रक्तमित्र शैलू मण्डलोई के 3 साल के प्रयासों और जिला प्रशासन को अवगत कराने के बाद ही ओंकारेश्वर में रक्तदाताओं के लिए VIP दर्शन की व्यवस्था शुरू हुई है। जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से ओंकारेश्वर में एक _हाइटेक ब्लड कलेक्शन सेंटर_ की सुविधा उपलब्ध है। यहां प्रतिदिन देश के हर राज्य और हर शहर से आए सैकड़ों दर्शनार्थी पहले रक्तदान करते हैं, फिर बाबा ओंकारेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इस पहल से न सिर्फ खंडवा जिले, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी समय पर रक्त उपलब्ध हो रहा है।
इस अवसर पर शैलू मण्डलोई ने कहा, _”ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे नवाचार से मेरे शहर के साथ अन्य जिलों के मरीजों की मदद हो रही है। मैंने ऐसा सोचा नहीं था, मगर बाबा ओंकारेश्वर का आशीर्वाद सभी के लिए है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। जन्मदिन मनाएं, जीवनदान देकर।”_









