
सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ौद की विद्यालय प्रबंध समिति का गठन भारत सिंह सोलंकी अध्यक्ष एवं लखन सेन उपाध्यक्ष निर्वाचित
बड़ौद – से त्रिलोक न्यूज संजय जैन
आगर जिले के बड़ौद नगर स्थित सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा समिति के अध्यक्ष पद पर श्री भारत सिंह सोलंकी तथा उपाध्यक्ष पद पर श्री लखन सेन को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष लखन सेन ने इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का हदय से आभार व्यत्त्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यक्त विश्वास और सहयोग के लिए वे सदैव
उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वागीण विकास, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक एवं विकासात्मक वातावरण के निर्माण हेतु वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दाचित्वों का निर्वहन करेंगें। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यत्त की, ताकि सभी के सामूहिक प्रयासों से विद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अभिभावकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।











