ताज़ा ख़बरें

*चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस की गौवंश तस्कर के विरुद्ध कि गई बडी कार्यवाही।*

खास खबर

*चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस की गौवंश तस्कर के विरुद्ध कि गई बडी कार्यवाही।*

*अवैध रुप से गौवंश का परिवहन करने वाले 02 आरोपी 02 पिकअप वाहन एवं 06 गौवंश सहित किया गिरफ्तार।*

खंडवा, 09.जुलाई.2026

खंडवा पुलिस द्वारा लगातर तत्परता से कार्यवाही कर अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपी पर लगातार नजर बनाये रखते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे आज चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए दो पिकअप वाहन मे भर कर क्रूरता से अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो आरोपी के कब्जे से 06 गौवंश (बैल) एवं दो पिकअप वाहन जप्त कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घटना का विवरण:- दिनांक 09/07/.2026 को बोरगाँव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की छैगाव माखन तरफ से दो चार पहिया वाहन (पिकअप) जिसका नम्बर 2919 एव एक अन्य पीकअप जिसका 0860 है जिसमे गौवंश को क्रुरता पुर्वक भरा हुआ है एव गोवंश को महाराष्ट्र तरफ वध हेतु ले जा रहे है। मुखबिर सूचना अनुसार तत्परता से कार्यवाही करते हुए एपेल होटल के पास सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 12 जेई 2919 एवं पिकअप क्रमांक एमपी 54 जीए 0860 को वाहन चालक सहित अभिरक्षा मे लेकर तलाशी ली गई वाहन क्र. एमपी 12 जेई 2919 में 04 नग बैल एवं पिकअप क्र एमपी 54 जीए 0860 मे 02 नग बैल को रस्सी से बान्धकर क्रुरता पुर्वक भर कर अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने से आरोपी:-

(01) पप्पु पिता कैलाश गाढे उम्र 28 साल निवासी टेमी कला थाना छैगाव माखन जिला खण्डवा के कब्जे से पीकअप क्रमांक एमपी 12 जेई 2919 एवं 04 गौवंश।

(02) राजा पिता रामदास कुशवाह उम्र 19 साल निवासी छेगाव थाना पन्धाना के कब्जे से पीकअप क्रमांक एमपी एमपी 54 जी ए 0860 एवं 02 गौवंश

जप्त कर आरोपी के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधि0 एव पशु क्रूरता अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जैल वारंट प्राप्त कर जैल दाखिल किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!