
शहर में चल रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का अवलोकन महापौर अमृता यादव द्वारा किया गया।

शहर की प्राचीन धरोहर रामेश्वर कुंड एवं पदम कुंड पर चल रहा है पर चल रहे हैं करोड़ों रुपए के विकास कार्य।
झीलोद्यान में प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कृत्रिम कुंड का हो रहा है निर्माण।
खंडवा। जल के संरक्षण के साथ ही खंडवा नगर की ऐतिहासिक धरोहर रामेश्वर कुंड एवं पदम कुंड के सौंदर्यी करण को लेकर महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में दोनो कुंडो का जीणोध्धार ओर सौंदर्यी करण कार्य करोड़ों रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। दोनों स्थानों पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव के मार्गदर्शन में शहर में नवीन नगर निगम भवन के साथ करोड़ों रुपए के विकास कार्य किया जा रहे हैं। इन कार्यों पर विशेष नजर रखते हुए महापौर अमृता अमर यादव विगत दो दिनों से चल रहे निर्माण कार्यों का स्वयं जाकर एमआईजी सदस्य एवं पार्षदों निगम आयुक्त एवं अधिकारियों के साथ अवलोकन कर कार्यों की गुणवत्ता भी देख रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में महापौर अमृता अमर यादव शहर के प्राचीन पदमकुंड पहुंची और चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया उल्लेखनीय की लगभग 1 करोड़ 40 लाख की लागत से पदमकुंड का सौंदर्यीकरण किया जाना है, जिसके अंतर्गत कुंड में एक्टिव स्टीट टाइल्स, स्टील की चारों रेलिंग, बाउंड्री वॉल के साथ पर्यटन की दृष्टि से वाटिका एवं प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। चल रहे कार्यों को बारीकी से महापौर और सदस्यों ने देखा साथ ही कुछ कार्यों को लेकर अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिशा निर्देश भी दिये। पदम कुंड जैसी ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए दादा गुरु, संतों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने अनुरोध किया था कि हमारी प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखा जाए, इस उद्देश्य को लेकर पदमकुंड पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर झिलोध्यान में नया विसर्जन कुंड का कार्य भी लाखों रुपए की लागत से चल रहा है उसका गहरीकरण कर लगभग 22 फुट उसे गहरा कर दिया गया है, वहां पर भी कृत्रिम कुंड का निर्माण कार्य कर उसे विसर्जन स्थल बनाया जा रहा है, ताकि गणेश जी माता जी की प्रतिमाओ का पदमकुंड में विसर्जन ना होकर झीलोध्यान के नए कुंड में प्रतिमाएं विसर्जित हो सके। सुनील जैन ने बताया कि पदम कुंड के पूर्व महापौर ने झिलोध्यान में नवीन कुंड मैं चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये। ताकि इस वर्ष सभी मूर्तियां इस कुंड में विसर्जित हो सके एवं पदमकुंड पूर्ण रूप से सुरक्षित रह सके। इसके साथ ही यातायात की समस्या को दूर करने के लिए झिलोध्यान इंदौर रोड से नए बस स्टैंड गौशाला तक लाखों रुपए की लागत से डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य हुआ है उसका भी अवलोकन किया। काफी दिनों से इस सड़क मार्ग की मांग जनता कर रही थी, जिससे सीधे बस स्टैंड एवं दादाजी धाम जाने वाले लोगों को शहर में न जाते हुए सीधे यहां से जाने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि भाजपा की हमारी परिषद द्वारा शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा कर शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, हमारे शहर में रामेश्वर कुंड, पदम कुंड, और सूरजकुंड ऐतिहासिक धरोहर है इसे सुरक्षित रखना हमारी जवाबदारी है,इसको लेकर भी हम कुंडो के सौंदर्यीकरण का कार्य कार्य कर रहे हैं, एक अतिरिक्त विसर्जन कुंड का निर्माण भी करवाया जा रहा है ताकि प्रतिमाएं यहां विसर्जित हो सके। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को पदमकुंड झिलोउद्यान एवं सड़क मार्ग के अवलोकन के दौरान महापौर अमृता अमर यादव के साथ परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, विक्की बावरे, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, उषा दिना पंवार, प्रवक्ता सुनील जैन, पार्षद मोनिका बजाज, संतोष सारवान, वेद प्रकाश माली, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय भारत सुरजाये अंकुश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।













