
*ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में ग्राम सभा सफलतापूर्वक संपन्न, पीएम आवास योजना पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

भुवनेश्वर यादव:-महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)
*डोंगरीपाली, 24 जून 2026।*
ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में आयोजित ग्राम सभा की बैठक जनप्रतिनिधियों, पंचायत अधिकारियों एवं ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में ग्राम विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

ग्राम सभा में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) से संबंधित सर्वे सूची एवं पात्र हितग्राहियों के नामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सूची में शामिल सभी पात्र हितग्राहियों का अनुमोदन किया गया तथा जिन पात्र व्यक्तियों का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो पाया था, उनके नाम भी ग्राम सभा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तावित किए गए।
यह संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर *आम आदमी पार्टी यूथ विंग महासमुंद जिलाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 12 के पंच श्री खिरोद पटेल* ने ग्राम पंचायत की सचिव श्रीमती गुलाब कोसरिया, उप सरपंच श्री वीरेंद्र चौधरी, रोजगार सहायिका श्रीमती रेखा साहू, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक, समस्त पंचगण एवं उपस्थित ग्रामवासियों का सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
विशेष बात यह रही कि इसी दिन वार्ड क्रमांक 12 के पंच एवं आम आदमी पार्टी यूथ विंग महासमुंद जिलाध्यक्ष श्री खिरोद पटेल का *जन्मदिन भी ग्राम पंचायत परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।* इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने केक काटकर तथा मिठाइयाँ वितरित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
श्री पटेल ने सभी के स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। ग्राम सभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण से संपन्न हुआ।














