
थाना धनगांव पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिक बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
जिला- खंडवा
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपहरण से सम्बन्धी अपराध के प्रति संवेदनशील/ तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज थाना धनगांव पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत कार्यवाही करते अपराध क्रमांक 161/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. मे अपहरत बालक को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
घटना का विवरण- फरियादी के पिता ने थाना धनगांव मे रिपोर्ट लेख करवाई कि उसका नाबालिक बालक नहीं मिल रहा है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान तत्परता से कार्यवाही करते आज दिनांक को अपहरत बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।












