ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 191 वारंट, 307 समंस तमिल, 11 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 134 वाहन चालक द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन करने एवं 326 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

खास खबर

खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 191 वारंट, 307 समंस तमिल, 11 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 134 वाहन चालक द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन करने एवं 326 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

खंडवा 15 जून 2026

खंडवा पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मे कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार गंभीर अपराध निराकरण , पुराने अपराध मे फरार आरोपी को गिरफ्तार, समस्त न्यायालय से जारी समन/वारंट तमिल, गुंडा बदमाश के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्ति पर लगातार नजर रखते सख्त वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए पिछले एक हफ्ते मे कुल 38 गिरफ़्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट, 150 जमानती वारंट एवं 307 समंस समस्त थाना टीम द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।

अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पदमगर क्षेत्र के 03, छैगांवमाखन क्षेत्र के 01, पिपलोद क्षेत्र के 02, मूंदी क्षेत्र के 02, धनगांव क्षेत्र के 01, नर्मदानगर क्षेत्र के 01 कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही एवं थाना हरसूद क्षेत्र के 01 आरोपी के विरुद 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई|

उक्त अवधि में समस्त थाना प्रभारिय एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 134 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 65100/-रुपये वसूल किए गए।

उक्त अवधि मे कुल 326 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 193 प्रकरणों में 221 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 49 प्रकरण में 49 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 37 प्रकरण में 56 अनावेदक एवं कुल 157 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!