
समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे आगामी बारिश मे जल भराव से प्रभावित होने वाले ग्राम/ “अ” वर्ग के गाओ मे किया गया जन संवाद कि गई विभिन्न बिंदु पर चर्चा

जिला- खंडवा दिनांक 03.06.2026
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रत्येक पहलू पर लगातार सशक्त एवं तत्पर कार्यवाही करते हुए समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिये गये थे कि अपने अपने थाना क्षेत्र के आगामी बारिश मे जल भराव से प्रभावित ग्राम मे, ग्रामीण क्षेत्र मे “अ” वर्ग के गांव मे, एस. सी./ एस. टी. के हॉट स्पॉट मे जन संवाद करने–
उक्त निर्देश के पालन मे अनु विभागीय अधिकारी मुंदी श्री मनोहर गवली द्वारा थाना नर्मदा नगर चौकी पुनासा अंतर्गत ग्राम उदयपुर में जन संवाद का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार थाना प्रभारी मुंदी, थाना प्रभारी खालवा, थाना प्रभारी किल्लोद, थाना प्रभारी पंधाना, थाना प्रभारी पदम नगर, थाना प्रभारी छेगाओ माखन एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे जन संवाद आयोजन कर आम लोगों से चर्चा की गई।
साथ ही वर्षा ऋतु के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा के करते जलभराव के दौरान आवश्यक सावधानी रखने, प्रभावित स्थान पर ड्यूटी मे तैनात कर्मचारी से लगातार संपर्क बनाये रखने, बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने पर सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारी को अवगत करते हुए शांति पूर्वक सहयोग करने एवं बचाव के आवश्यक संसाधन का उपयोग करने एवं अन्य आवश्यक बिंदु पर विस्तृत चर्चा कि गई।
साथ ही आने वाले त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए शासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए ही तैयारी करने, शांति व्यवस्था बनाये रखने, जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश से अवगत कराया गया।
जन संवाद के दौरान सायबर अपराध, ऑनलइन गिरफ्तारी, मोबइल पर आने वाले मेसेज एवं लिंक के बारे मे, यातायात से होने वाली घटना एवं नियम का पालन करने, पालन नहीं करने से होने वाले नुकसान एवं महिला सम्बन्धी अपराध के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।










