ताज़ा ख़बरें

बैतूल, खंडवा जिले के साथ निमाड़ को मिली प्रधानमंत्री की ओर से 4,415 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी।

खास खबर

बैतूल, खंडवा जिले के साथ निमाड़ को मिली प्रधानमंत्री की ओर से 4,415 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी।

234 किलोमीटर इस हाइवे के के पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश सीधे गुजरात से जुडेगा।

खंडवा। हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इन 12 वर्षों में हमारा देश सड़कों के माध्यम से आधुनिक भारत का रूप ले चुका है। हम सब खंडवा जिला एवं संसदीय क्षेत्र एवं निमाड़ वासीयो के नागरिकों को बहुत बड़ी सौगात हाईवे के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता मे आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति ने मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी सड़क अवसंरचना परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। 4,415 करोड रुपए की इस बड़ी राशि से मध्य प्रदेश के बैतूल खंडवा जिला खरगोन और बड़वानी जिले में बेहतर सड़कों के लिए यह राशि मंजूर की है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने बैतूल को गुजरात के बड़ोदरा से जोड़ने वाले एन एच- 347 बी के अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण को मंजूरी दी हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय के अनुसार बैतूल हीवारखेड़ी से खंडवा जिले के रोशनी आशापुर रूडी खंडवा और देवगांव उन्नयन कार्य को हाइब्रिड वार्षिक मॉडल बादल पर स्वीकृति प्रदान की है। लगभग 234 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना पर 4, 415 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बैतूल सांसद एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गा प्रसाद उनके खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पटेल खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल ने मध्य प्रदेश निर्माण को गुजरात से जोड़ने महत्वपूर्ण सड़क योजना को मंजूरी देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री नितिन गडकरी के साथ मंत्रिमंडल का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!