
राज्य स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी खेल प्रतियोगिता में खंडवा की नीतू ठाकुर जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में बनीं प्रदेश चैंपियन
—
खण्डवा//छतरपुर में 27 से 31 मई तक आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की 12वीं राज्य स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में खंडवा जिले के हरसूद विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला झुम्मरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर ने एथलेटिक्स की जैवलिन थ्रो अर्थात भाला फेंक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
नीतू ठाकुर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. सोलंकी और डाइट प्रचार्य श्री पी.सी. सोनी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।











