
कावड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही 251 लीटर जल की कावड़।
जनप्रतिनिधियों के साथ शहर वासीयों ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत।
खंडवा। श्रावण के इस मास में हर कोई शिव भक्ति में लीन हें। शिवालयों में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हाथों में लोटा लेकर भगवान भोलेनाथ पर जल से अभिषेक एवं पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रावण के इस मास में कावड़ यात्रा का भी काफी महत्व है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विगत कई वर्षों से महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल के मार्गदर्शन में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर से खंडवा महादेवगढ़ मंदिर तक निकाली जा रही है, सोमवार हजारों की संख्या में कांवडिये कावड़ में नर्मदा का जल लेकर महादेवगढ़ पहुंचे और जल से अभिषेक किया। सुनील जैन ने बताया कि सिंगाड तलाई क्षेत्र के अवनीश पांचाल, तरुण खरेले, आकाश छैवला, आकाश चेक सहित अन्य कांवडिये 251 लीटर जल लेकर ओंकारेश्वर से खंडवा महादेवगढ़ पहुंचे। शहर में 6 घंटे तक कावड़ यात्रा घूमकर महादेवगढ़ पहुंची,
जगह-जगह पर कावड़ यात्रा का स्वागत हुआ। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे पंधाना विधायक छाया मोरै महापौर अमृता अमर यादव परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एलआईसी के सदस्य पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ ही बजरंग चौक पर समाजसेवी सुनील जैन आशीष चटकेले भारत पटेल सहित शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत करते हुए महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक महादेवगढ़ अशोक पालीवाल का स्वागत अभिनंदन किया।











