ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर आबकारी, सट्टा एवं जुआ अधिनियम के तहत 58 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर आबकारी, सट्टा एवं जुआ अधिनियम के तहत 58 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 132 वाहन चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*

*कुल 160 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

*कुल 76 गिरफ़्तारी वारंट, 24 स्थाई वारंट, 139 जमानती वारंट एवं 376 समंस तमिल की कि गई कार्यवाही।*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति, लंबित समंस/वारंट कि तामिली, यातायात नियमों कि अव्हेलना करने वाले व्यक्ति एवं असामाजिक तत्व के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे समस्त थाना/चौकी मे एक सप्ताह के अंदर:-

*समंस/वारंट तामिली*:-

समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं टीम द्वारा कुल 76 गिरफ़्तारी वारंट, 24 स्थाई वारंट, 139 जमानती वारंट एवं 376 समंस जिले की अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।

*अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए*:-

थाना कोतवाली क्षेत्र के 03, मोघट रोड क्षेत्र के 02, पंधाना क्षेत्र के 02, पिपलोद क्षेत्र के 03, मूँदी क्षेत्र के 10, मांधाता क्षेत्र के 14, नर्मदानगर क्षेत्र के 01, हरसूद क्षेत्र के 04 कुल 40 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत*:-

थाना मोघट रोड़ खंडवा क्षेत्र के 2, पंधाना क्षेत्र के 2, पिपलोद क्षेत्र के5, धनगांव क्षेत्र के 1 कुल 10 आरोपियों के विरुद 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

थाना मांधाता क्षेत्र के 08 आरोपियों के विरुद 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई|

*यातायात नियमो कि अव्हेलना*:-

समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 132 वाहन चालक के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 86500/-रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

*यातायात पुलिस द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहनों में ओव्हर लोड सवारी को ‘न बैठाने’ की अपील की गई।*

*इसके अतिरिक्त जिले मे कुल 160 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कि गई।*

जिसमे धारा 126/135 BNSS के तहत 82 प्रकरणों में 109 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण में 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 31 प्रकरण में 50 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं कुल 103 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!