ताज़ा ख़बरें

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर होमगार्ड लाइन में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

खास खबर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर होमगार्ड लाइन में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

खण्डवा//विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं एस डी ई आर एफ कार्यालय जिला खंडवा में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड बल, एसडीआरएफ दल, आपदा मित्र, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कमांडेंट आशीष कुशवाहा ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों, कैंसर सहित विभिन्न घातक बीमारियों एवं नशे की सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यालयीन स्टाफ, प्लाटून कमांडर्स, होमगार्ड सैनिकों, एसडीआरएफ जवानों, आपदा मित्रों एवं सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स ने उत्साह पूर्वक हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया । इस अवसर पर होमगार्ड की डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने सभी को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की शपथ दिलाई।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!