
खण्डवा//अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार दिव्य सरक्षण में जिला स्तरीय मातृशक्ति सम्मेलन 2026 का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ सूरजकुंड जिला खंडवा मैं रविवार को आयोजित
किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिलासमन्वय समिति एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट खण्डवा के तत्वावधान में संपन्न होगा।यह जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी देवा भावसार ने जिले की समस्त मातृशक्ति बहिनों परिजन एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक व संस्कारमय आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।











