सभी पंजीकृत श्रमिक 13 जून तक ई-केवाईसी अवश्य करा लें
—
खण्डवा//असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत संबल 2.0 योजना तथा भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत सभी असंगठित श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सहायक श्रम पदाधिकारी श्री अनिल मलगाया ने बताया कि मण्डल द्वारा जारी निर्देशानुसार जिन पंजीकृत श्रमिकों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराई है, उन्हें इसे आगामी 13 जून तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी पूर्ण कराना होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी श्रमिकों से संपर्क स्थापित करें और निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सहायक श्रम पदाधिकारी श्री मलगाया ने बताया कि 13 जून तक जिन श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होगी, उनके पंजीयन और संबल कार्ड, कर्मकार कार्ड नियमानुसार निरस्त कर दिए जाएंगे।










