ताज़ा ख़बरें

एस.एन. कॉलेज में तंबाकू निषेध सम्बंधी कार्यक्रम सम्पन्न

खास खबर

एस.एन. कॉलेज में तंबाकू निषेध सम्बंधी कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा//विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू की लत व्यक्ति को अनेक गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीबी एवं हृदय रोगों का शिकार बना देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष 2026 की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश: निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला” विषय पर महाविद्यालय में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी रितिका धोटे, श्री रिनेश, श्री आशीष शाह एवं श्री मिलेश बर्डे ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में श्री रिनेश, कुमारी नौरिन, श्री रुपेश सिसोदिया एवं कुमारी काजल ने तंबाकू एवं नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार अब्राहम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 के बारे में बताया और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं स्टाफ सदस्यों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!