ताज़ा ख़बरें

NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

खास खबर

NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कैंडल मार्च के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

खण्डवा/
NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित केंडल मॉर्च के दौरान इस गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नाराज़गी व्यक्त की गई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि शनिवार को शाम 7:00 बजे गांधी भवन से कैंडल मार्च निकाला गया, मुंबई बाजार केवल राम पेट्रोल पंप घंटाघर होते हुए कैंडल मार्च नगर निगम स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप पहुंचा जहां पर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि NEET पेपर लीक लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात है। यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर गहरा आघात है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि—
इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को तत्काल भंग किया जाए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें।
प्रभावित छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समुचित काउंसलिंग और सपोर्ट सिस्टम तैयार किया जाए।
सभी प्रभावित छात्रों को निःशुल्क कानूनी सहायता (लीगल एड) उपलब्ध कराई जाए।छात्रों को आर्थिक मुआवजा एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
प्रतिभा रघुवंशी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ हुए इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाए, ताकि देश के युवाओं का भरोसा शिक्षा व्यवस्था पर बना रहे।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ शरद हरणे ने कहा कि नीट की जो परीक्षा हुई है उसमें जो धांधली हुई है उसके विरोध में यह कैंडल मार्च निकाला गया है, हम सरकार से निवेदन करते हैं कि जिस किसी ने भी लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है उन बच्चों के साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, साथ ही नैतिकता के आधार पर इस मामले में जो भी दोषी है उन्हें अपना इस्तीफा देना चाहिए।
केंडल मॉर्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, कामिनी मंडलोई,सरोज बघेल,सुधा खान,रूपा कास्डे, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ शरद हरणे,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्वय इमरान गौरी,विशाल जैन,अकरम जाटू,प्रेमांशु जैन,मेहमूद खान,मुजाहिद कुरैशी,शब्बीर कादरी,मोइज खान,अविनाश शुक्ला, निर्मल गीते, सुनील सकरगाए, देवेंद्र जैन ,जगदीशचंद चौरे,राजकुमार हुकुम मेलुन्दे,यशवंत सिलावट,बलराम वर्मा, अहमद पटेल ,अनिल जाधव,अश्विनी सैनी, अनवर खान, दशरथ सिसोटे, गुरप्रीत सिंह,अयान पठान,तारिक पटेल,असलम गौरी,राम वर्मा,मनोज कसेरा,योगेश जांगिड़,वकील शोएब शाह शेख असलम,वामनराव जाधव,सुरेश गुरबानी अजीज अली, मनजीत भाटिया जगदीश जायसवाल, संतोष दुबे इस्माइल लोहार, सारिक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!