ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 90 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 46 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 12 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में 11.05.2026 को कुल 13 गिरफ़्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट, 36 जमानती वारंट एवं 79 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।

जिले मे दिनांक 11.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी राजकुमार पिता महेश तवंर जाति लोढा उम्र 30 साल निवासी ग्राम तिरंदाजपुर के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 21 क्वार्टर शराब क्वाटर 80 रूपये के कुल कीमती 1680/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी दिनेश पिता जयराम अहिर उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 17 क्वार्टर कीमती 1360/- रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपीया पुजा पति सुभाष भील उम्र 26 साल निवासी बलवाडा के कब्जे से कुल 15 हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 2250 रूपये की जप्त की गई| थाना मूंदी के आरोपी करण पिता गंगाराम जाति कोरकु उम्र 30 साल निवासी हैडई के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब करीबन 08 ली. कीमती 640/-रू. की जप्त की गयी। थाना मांधाता के आरोपी सावन पिता विजय सोलंकी जाति राजपुत उम्र 22 साल निवासी प्रेमनगर मोटक्का के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रुपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी मंगलसिह पिता साबुलाल कोरकू उम्र 41 साल निवासी रिछडीखेडा के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब कीमती 600/-रू की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

दिनांक 11.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 90 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 36600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों में सवारी को ‘न बैठाने’ की की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 11.05.2026 को 46 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 29 प्रकरणों में 32 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 05 प्रकरण में 05 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरण में 09 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 22 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!