ताज़ा ख़बरें

निर्माणाधीन सड़क पर हाइवा पलटा, बिलासपुर-पेंड्रा नेशनल हाईवे पर घंटों जाम

बिलासपुर-पेंड्रा नेशनल हाईवे पर रविवार को उस समय यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, जब करीआम गांव के पास निर्माणाधीन पुल पर रात्रि लगभग 2 बजे एक कोयला लोड हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।

निर्माणाधीन पुल पर सड़क संकरी होने और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हाइवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे वाहन पुल के पास पलट गया। हाइवा पलटते ही मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और कुछ ही देर में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री वाहन, बसें, ट्रक और निजी गाड़ियां कई घंटों तक सड़क पर खड़ी रहीं। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए, लेकिन आसपास कोई सुगम मार्ग नहीं होने के कारण अधिकांश वाहन हाईवे पर ही फंसे रहे।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुल के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। संकरी सड़क और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण यहां अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!