
रेड क्रॉस सप्ताह 2 मई से 8 मई तक विविध सेवा गतिविधियों का आयोजन
खण्डवा//रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर ऋषवजी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें रेड क्रॉस सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 2 मई से 8 मई 2026 तक जनसेवा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण एवं जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया । संस्था ने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में
2 मई को प्रातः 9.30 बजे रक्तदान सूची हेतु *गूगल फॉर्म का विमोचन समारोह*, शिवनेरी बैकुंठ नगर पर किया जाएगा।
3 मई को *निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर* आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर स्वच्छता दूतों हेतु नगर पालिक निगम परिसर में, वृद्धाश्रम तथा नेत्रहीन संघ में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगे।
4 मई को *जूनियर रेडक्रॉस हेतु शालेय प्राचार्य एवं प्रभारी बैठक तथा युवक रेडक्रॉस हेतु महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रभारी बैठक* दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कलेक्टर सभागृह में आयोजित की जाएगी। इसी दिन सायं 7 बजे श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय सभागार में *रेडक्रॉस वालंटियर सेमिनार* आयोजित होगा, जिसका विषय “सेवा कार्यों में हमारी महती भूमिका” रहेगा।
5 मई को क्षय रोग पीड़ितों के लिए *निक्षय मित्र कार्यक्रम* प्रातः 11 बजे क्षय रोग विभाग में आयोजित किया जाएगा।
6 मई को *महिलाओं एवं युवतियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर* सायं 5 बजे दादाजी बस्ती में आयोजित होगा।
7 मई को *सीपीआर, फर्स्ट ऐड एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण* कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र प्रातः 10:30 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड तथा दूसरा सत्र प्रातः 12 बजे कर्मवीर विद्यापीठ में संपन्न होगा।
8 मई को रेड क्रॉस सप्ताह का *सम्मान एवं समापन समारोह* सायं 7 बजे से केशव हरि सभागार में आयोजित किया जाएगा।
रेड क्रॉस सोसाइटी के अखिलेश गुप्ता,भानुभाई पटेल,भारत झंवर,आशीष अग्रवाल, विजय आर्य ने सभी नागरिकों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।







