प्रार्थना करने वाले होटों से सेवा करने वाले हाथ ज्यादा पवित्र है।

उड़न खटोला ग्रुप ने आज रेलवे स्टेशन पर पेयजल वितरण सेवा दी।
खंडवा। बुद्ध पूर्णिमा पर आज सन 1980-81 बैच उड़न खटोला ग्रुप के सहपाठी साथियों ने रेलवे स्टेशन पर सांई समिति के पेयजल वितरण केन्द्र पर अपनी सेवाएं दी। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया की तरूण झवर व सांई समिती के सदस्यो के सहयोग से सालों से गर्मी के मौसम में खंडवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल वितरण किया जा रहा है, मानव सेवा ही माधव सेवा है, तपती गर्मी में किसी प्यासे को ठंडा पानी मिल जाए तो उसकी तृप्ती से बड़ी और क्या सेवा हो सकती हें, उड़न खटोला ग्रुप के आनंद जोशी ने बताया कि अलग-अलग समय पर सभी सहपाठीयों ने अपनी सुविधा अनुसार सुबह, दोपहर शाम में दो-दो घंटे सेवा देने का निर्णय लिया जो सांई समिति के साथ सफलता पूर्वक पेयजल वितरण में सहयोगी बन रहा है। सुनील जैन ने बताया की बुद्ध पूर्णिमा पर सेवा के लिए विनय डोंगरे,मनोज एवं श्रीमती राजश्री जोशी,गजराज व्यास,पिनेंद्र गुप्ता, संजय पाराशर, तरूण झवर सहित सांई समिति से जुड़े सदस्यों ने सेवा दी,यह क्रम संपूर्ण गर्मी में सतत जारी रहेगा।







