ताज़ा ख़बरें

*सैंट पायस विद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट व्यवस्थाएं*

खास खबर

*सैंट पायस विद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट व्यवस्थाएं*

खंडवा। स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों के अंतर्गत सैंट पायस हायर सेकेंडरी स्कूल, खंडवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई सराहनीय प्रयास पाए गए।

विद्यालय द्वारा खाद पिट (Compost Pit) एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया है, जो सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। परिसर में जगह-जगह डस्टबिन की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही शौचालयों में हैंड ड्रायर, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनेरेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं, जो स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाती हैं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन के मैनेजर फादर शिजो एम.पी., प्राचार्य सिस्टर एल. विक्टोरिया, सुपरवाइजर श्री सचिन पॉल तथा कर्मचारी विषाल एवं राधेश्याम से चर्चा की गई एवं उनके प्रयासों की सराहना की गई।

नगर पालिक निगम की आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा विद्यालय के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही अन्य विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से भी अपील की गई कि वे खाद पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में योगदान दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!