ताज़ा ख़बरें

कॉलोनी के होनहारों को मिला सम्मान, सपनों को उड़ान देने का अनोखा आयोजन

खास खबर

कॉलोनी के होनहारों को मिला सम्मान, सपनों को उड़ान देने का अनोखा आयोजन
खंडवा। नंद विहार कॉलोनी में इस वर्ष एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां श्री नंद विहार समिति द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पहली बार भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलोनी अध्यक्ष के अथक प्रयास और समिति सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत कर कॉलोनी, परिवार और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अभिभावकों और समिति सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सम्मानित छात्रों में खुशी तावड़ेकर (कक्षा 12वीं, साइंस) ने 476/500 अंक प्राप्त कर 95.2 प्रतिशत के साथ जिले की मेरिट में द्वितीय स्थान हासिल किया। ईशिका धर्मेंद्र पाटिल (कक्षा 12वीं, कॉमर्स) ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यशपाल रायसिंह मौर्य (कक्षा 10वीं) ने 81.8 प्रतिशत (409/500) अंक अर्जित किए।
इसी तरह रंजना संतोष बघेल (कक्षा 12वीं, मैथ्स) 77 प्रतिशत, श्रिधि गुर्जर (कक्षा 10वीं) 60.8 प्रतिशत, अनीश धर्मेंद्र पाटिल (कक्षा 10वीं) 64 प्रतिशत तथा आंचल पुष्पराज अर्जरे (कक्षा 12वीं, पीसीएम) 70 प्रतिशत के साथ सम्मानित हुए। छात्रा लीना पचोले ने 10 वीं में 465/500 अंक (93 प्रतिशत) प्राप्त कर केंद्रीय विद्यालय खंडवा में टॉप-10 में स्थान बनाया। लीना पचोले (कक्षा 10वीं) को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
यह आयोजन न केवल बच्चों के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!