जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 12 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 48 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 24 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 23.04.2026 को 06 गिरफ़्तारी वारंट, 41 जमानती वारंट एवं 74 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 23.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी दीपक पिता अशोक कुमार पाल उम्र 38 साल निवासी नवकार नगर इंदौर रोड़ खण्डवा के कब्जे से 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1470/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी नंदकुमार पिात शिवनारायण कुशवाह उम्र 27 साल निवासी ग्राम पिपलौद खुर्द के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/- रुपये की जप्त की गई| थाना मूँदी के आरोपी भारत पिता शकंर बछानिया जाति कोरकू उम्र 45 साल नि. मिर्जापुर के कब्जे से 10 ली कच्ची महुआ शराब कीमती 900/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी भुरु पिता कैलाश बलाई उम्र 27 साल निवासी कोदवार के कब्जे से 10 ली कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से 10 ली कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई । थाना धनगांव के आरोपी खेमराज उर्फ नाना पिता दशऱथ सोनेरा जाति चमार उम्र 48 साल निवासी मुर्गी केन्द्र ग्राम धनगाँव के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1440/-रूपये की जप्त की गई| थाना हरसूद के आरोपी राधाकिशन पिता फत्तू जाति कुंबी पटेल उम्र 55 साल निवासी ग्राम मलगांव हाल मुकाम पुराना हरसूद रोड छनेरा के कब्जे से 24 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन कीमती करीब 1680/-रूपये की जप्त की गई| थाना खालवा के आरोपी रामजीलाल पिता मांगीलाल जाति गौंड उम्र 50 साल निवासी रिछडीखेडा थाना खालवा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी मुकेश पिता रूपसिह गौंड उम्र 39 साल निवासी खालवा के कब्जे से देशी प्लेन मंदिरा शराब के 20 क्वार्टर कीमती 1600/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी श्यामलाल पिता कालू लोहार उम्र 33 साल निवासी ग्राम डाबिया के कब्जे से कच्ची हाथ भटटी महुआ शराब 06 लीटर कीमती 600 रूपये की जप्त की गई| आरोपी आशीष पिता हरिप्रकाश सावनेर जाति नाई उम्र 35 साल निवासी ग्राम मातापुर के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 08 लीटर कीमती 800 रूपये की जप्त की गई। आरोपी सुनिल पिता मोतीलाल विश्वकर्मा जाति लौहार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रोशनी के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 19 कार्टर कीमती 1900 रूपए की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 23.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 14900/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 23.04.2026 को 48 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 25 प्रकरणों में 34 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरण में 02 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 12 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 14 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,556 3 minutes read







