पंजाब में अचानक युद्ध से बचाव जैसी तैयारी:2 मिनट तक सायरन बजेंगे, फिर ब्लैकआउट होगा; जनरेटर-इन्वर्टर, टॉर्च पर रोक पंजाब में 24 अप्रैल को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा और सायरन भी बजाए जाएंगे। यह एक्सरसाइज केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर राज्य के सभी जिलों में होगी। ब्लैकआउट के दौरान जनरेटर और टॉर्च पर भी रोक रहेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट भी करवाई जाएगी। सरकार ने कहा कि लोग घबराएं नहीं। इसमें सहयोग करें। पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में मॉक ड्रिल हुई थी। मिनट तक सायरन बजेंगे: ड्रिल की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल से होगी। इस दौरान करीब 2 मिनट तक हाई-लो पिच के सायरन बजाए जाएंगे। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर द्वारा चिन्हित इलाकों में सिम्युलेटेड ब्लैकआउट किया जाएगा। इन इलाकों में लोगों को गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने के लिए कहा जाएगा, जबकि जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ऑल क्लियर सिग्नल दिया जाएगा: ड्रिल खत्म होने पर ऑल क्लियर सिग्नल दिया जाएगा। इसके तहत हाई पिच सायरन लगातार 2 मिनट तक बजेगा, जो अभ्यास खत्म होने का संकेत होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर ट्रैफिक नियंत्रण: इस अभ्यास के दौरान फायर रिस्पॉन्स, सर्च एंड रेस्क्यू, फर्स्ट एड और मेडिकल सहायता, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना तथा ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों की रिहर्सल की जाएगी। लोगों से अपील- घबराने की जरूरत नहीं: राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक अभ्यास है, जो सिविल डिफेंस की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। Highlights #BlackOut
*सद्भावना मंच ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों का किया सम्मान*
23 hours ago
पासी समाज की भुजरियों की शोभायात्रा का कांग्रेस परिवार ने किया स्वागत
23 hours ago
*खण्डवा पुलिस की सम्पत्ति संबंधी अपराधों में लगातार पतारसी जारी , ओंकारेश्वर में दुकान व गुमटी के ताले तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मश्रूका जब्त*
23 hours ago
*जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ़ चिग्गा पिता जाफर निवासी सुरजकुंड खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
23 hours ago
खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन करें— एसपी
23 hours ago
निशानेबाज आराध्य शर्मा प्री नेशनल खेलेंगे।
23 hours ago
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ब्रह्माकुमारी सेंटर भाग्योदय भवन में आकर बंधवाया परमात्म रक्षा सूत्र।
23 hours ago
पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित
23 hours ago
सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा ने गठित की जिला स्तरीय टोली।