
➖सेंट्रल रेलवे जीएम के साथ बैठक हुई।
➖ जेडआरयूसीसी मनोज सोनी ने बैठक में भाग लिया।
खण्डवा
➖ सेंट्रल रेलवे मुंबई जीएम ऑफिस में महाप्रबंधक (जीएम) राजीव श्रीवास्तव ने मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्यों के साथ बैठक की इसमें जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी ने भाग लिया और खंडवा के रेल मुद्दों को उठाया।
सेंट्रल रेलवे मुंबई जीएम कार्यालय में गुरुवार दोपहर रेल परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सेंट्रल रेलवे के जीएम राजीव श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे बैठक में सदस्य मनोज सोनी ने खंडवा संबंधित विभिन्न विषयों को उठाया। मनोज सोनी ने जीएम से खंडवा स्टेशन रीडिवेलपमेंट में हो रही देरी पर ध्यान आकर्षण किया इस पर संबंधी विभाग के अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जो टेंडर हुए थे उसमें तकनीकी कुछ कमियां रह गई थी जिसमें सुधार करके पुनःटेंडर निकाले जा रहे हैं अगले तीन से चार महीने में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। खंडवा में वॉशिंग पीट बनाने की मांग की जिससे खंडवा सनावद मेमू का मेंटेनेंस यहीं पर किया जा सके जिस पर अधिकारियों ने जांच करवाने की बात कही। खंडवा स्टेशन पर 3 री और 4थी लाइन निर्माण में प्लेटफार्म नंबर 6 को विभक्त कर प्लेटफार्म नंबर 7 भी बनाने का सुझाव दिया। ताकि भविष्य में खंडवा ट्रेनों के दबाव में परिचालन में सुविधा होगी। खंडवा भुसावल मेमू का समय परिवर्तन की मांग रखी जिसपर अधिकारियों ने आश्वस्त किया है।
खंडवा स्टेशन पर नई प्रस्तावित ट्रेनों की घोषणा में अनिवार्य रूप से खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज जारी करने की मांग रखी ताकि खंडवा से ओम्कारेश्वर आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिलेगी जिस पर संबंधित विभाग मैं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खंडवा के प्लेटफार्म 1 और 2 नंबर को भुसावल ,इटारसी ट्रैक में कनेक्ट करने की मांग रखी।जिसमें बताया गया कि इसके लिए आगामी समय में यार्ड संरचना में बदलाव होने पर किया जाएगा।
अकोला तिरुपति ट्रेन का खंडवा तक विस्तार देने की मांग रखी।











