ताज़ा ख़बरें

जिले के मुखिया कप्तान कलेक्टर हर मोर्चे पर हो रहे हैं सफल।

खास खबर

जिले के मुखिया कप्तान कलेक्टर हर मोर्चे पर हो रहे हैं सफल।

इस वर्ष भी जल संरक्षण संरचनाओं में खंडवा जिला प्रथम आने की संभावना।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में टीम ने एनएचडीसी को हराकर क्रिकेट मैच जीता।

कलेक्टर और जनप्रतिनिधि के मार्गदर्शन में दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण प्रगति पर।

खंडवा। सरकार, शासन, प्रशासन तो प्रत्येक जिले के विकास कार्य को महत्व देते हुए उनकी स्वीकृतियां जारी करते है। लेकिन इन विकास कार्यों को सही रूप में अंजाम देने के लिए जिले के मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जिले में नवाचार एवं विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान कलेक्टर ऋषव गुप्ता अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिले के विकास में कलेक्टर का साथ सभी जनप्रतिनिधि भी दे रहे हैं, जिससे जिले में परिणाम अच्छे आ रहे हैं। जल संरक्षण संरचनाओं में पिछले वर्ष कलेक्टर श्री गुप्ता एवं उनकी टीम के सफल प्रयासों से देश में खंडवा जिला नंबर वन रह कर सम्मानित हुआ और इस वर्ष भी जल संरक्षण संरचनाओं में 22 अप्रैल की रिपोर्ट में देश में खंडवा जिला दूसरे नंबर पर है और लगातार इस कार्य में प्रगति चल रही है इस वर्ष भी प्रथम आने की पूरी संभावना है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आपके नवाचार से जिला विकास के मामले में प्रगति पर हें। खेल गतिविधियों में भी आपके मार्गदर्शन में शतरंज के खेल में राष्ट्रीय स्तर पर खंडवा मजबूत हुआ है। वर्षों से लंबीत दादाजी धाम पर मंदिर का निर्माण अद्भुत और सराहनीय कार्य है जो आपके और जनप्रतिनिधियों के सफल प्रयासों से दादाजी धाम पर भव्य संगमरमर का विशाल मंदिर बनाने को लेकर कार्य प्रगति पर है संभावना है कि दादाजी की बरसी के 100 वर्ष 2030 मैं पूर्ण होंगे तब तक या उससे पहले भव्य मंदिर का निर्माण हो जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि अतिक्रमण धीमा जहर है उसे भी हटाने का कार्य आपके मार्गदर्शन में टीम द्वारा किया जा रहा है। सिविल लाइन स्थित किशोर सभागृह को भी व्यवस्थित रखने के लिए आपने जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। जनसुनवाई में भी आपकी महत्वपूर्ण भूमिका से कई हितग्राहीयो, आवेदनकर्ताओ के कार्य पूर्ण हो रहे हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है। गुरुवार को खेले गए क्रिकेट मैत्री मैच में आपके नेतृत्व में कलेक्टर इलेवन ने एनएचडीसी इलेवन को हराकर यह मैच जीता, गुरुवार को कलेक्टर इलेवन और एनएचडीसी इलेवन के बीच पुनासा के एनएचडीसी ग्राउंड पर क्रिकेट मैच आयोजित हुआ। पहले बैटिंग करते हुए एनएसडीसी की टीम ने 102 रन बनाएं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा दो विकेट प्राप्त किए गए एवं आपके नेतृत्व में अच्छी फिल्डिंग के कारण एनएसडीसी की टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलेक्टर 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। यह मैत्री मैच का आयोजन सहायक कलेक्टर डा. कृष्णा सुशीर के विदाई समारोह के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। जिले के मुखिया कप्तान के द्वारा जिले में किया जा रहे हैं अच्छे कार्यों एवं मैत्री मेंच में मिली सफलता के लिए जिले वासियों की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!