ताज़ा ख़बरें

अवैध क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैबों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 संस्थान सील

जनस्वास्थ्य एवं मरीजों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विशेष जांच अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैबों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की गंभीर अनदेखी एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव पाए जाने पर जिले के 19 क्लीनिक एवं लैबों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकांश संस्थानों में फायर सेफ्टी प्रमाण-पत्र, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी आवश्यक दस्तावेज तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं पाई गईं। इसके अतिरिक्त कुछ संस्थानों में रेडिएशन संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। कई स्थानों पर संचालन हेतु वैध लाइसेंस और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों का भी अभाव मिला। जांच के दौरान एक गंभीर अनियमितता भी सामने आई, जिसमें संबंधित चिकित्सक की अनुपस्थिति में एक अयोग्य व्यक्ति द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!