ताज़ा ख़बरें

रेडक्रॉस द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीपीआर प्रशिक्षण

खास खबर

रेडक्रॉस द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीपीआर प्रशिक्षण
खण्डवा//

रेडक्रॉस सोसाइटी जिला खंडवा के तत्वावधान में नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीपीआर ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विशाल कुमार ने उपस्थित समाजजनों को डमी के माध्यम से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि अचानक कार्डियक अरेस्ट आने की स्थिति में किस प्रकार तत्काल सीपीआर देकर पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने में मदद की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को पूरा लाइव डेमो देकर सीपीआर की प्रक्रिया समझाई।
इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने रेडक्रॉस टीम द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। साथ ही उपस्थित जनों ने स्वयं भी डमी पर इस प्रक्रिया को व्यहवार रूप में करके अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन अखिलेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में सीपीआर प्रशिक्षण निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रणाली साबित हो सकता है।
रेडक्रॉस समिति के वाइस चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा आपदा प्रबंधन और जनजागरूकता के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के सी पी आर प्रभारी राधेश्याम कुशवाह, योगेश कोटवाले,रवि चौरे, रविन्द्र सिंह , पवन साहनी, सनद श्रीमाली, धर्मेंद्र जोहरी, योगेश उपाध्याय , सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ विशाल कुमार और रेडक्रॉस के पदाधिकारियों का सम्मान नार्मदीय ब्राह्मण समाज के वरिष्ठों द्वारा किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!