
मध्य प्रदेश में मुनि भक्त जैन युवाओं को मिल रहा राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म।

राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता ने मध्य प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
खंडवा में दिगंबर जैन युवा महासभा के पदाधिकारी घोषित, सुदीप, रूपल अध्यक्ष संयम महामंत्री बने।
खंडवा। मध्य प्रदेश के धार्मिक संस्कारीत जिले खंडवा में दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता दिल्ली ने सुदीप जैन रावका को जिला अध्यक्ष एवं एडवोकेट रूपल जैन को महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही संयम जैन लुहाड़िया को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि उल्लेखनीय की पूरे देश में राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता द्वारा जैन समाज के युवाओं जो लगातार धर्म एवं संस्कारों से जुड़े होकर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं उन्हें को एक बड़ा प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है दिगंबर जैन युवा महासभा के आगामी वर्ष में 600 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा रही हैं। खंडवा जिले में मुनी भक्त एवं जैन समाज के नामी परिवार के सदस्य सुदीप रावका समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं साथ ही महिला शक्ति के रूप में एडवोकेट रूपल जैन वही युवा उद्योगपति के रूप में संयम जैन लुहाड़िया हमेशा धर्म के कार्यों में अग्रणी रहते हैं हमेशा जैन धर्म के प्रचार प्रसार में अग्रणी रहें हैं। इनकी नियुक्ति में पर दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल महामंत्री पवन गोधा शरद कासलीवाल के साथ-साथ खरगोन जिले के जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी पारस कासलीवाल खंडवा के खंडवा के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, पंकज छाबड़ा,सुनील जैन, पवन
रावका ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। मेहता ने उनकी नियुक्ति करते हुए इनको निर्देश दिया कि शीघ्र ही खंडवा जिले की कार्यकारिणी घोषित करें एवं महिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर जैन जागृति जनगणना अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें साथी दिगंबर जैन महासभा की सदस्यता अभियान को गति दें।











