ताज़ा ख़बरें

13 किमी बायपास अटका, शहर में बढ़ा ट्रैफिक और हादसों का खतरा 8 साल बाद भी अधूरा सपना

ध्यानाकर्षण पत्र बना जनमांग: पेंड्रा बायपास के लिए तेज हुई मुहिम

13 किमी बायपास का काम शुरू नहीं भारी वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, आमजन में नाराजगी

100 करोड़ के बजट की मांग, जनप्रतिनिधियों से शीघ्र निर्णय की अपील

पेंड्रा क्षेत्र में प्रस्तावित 13 किलोमीटर लंबी बायपास सड़क के निर्माण को लेकर अब जनस्तर पर आवाज तेज होती जा रही है। वर्ष 2018 में तत्कालीन सरकार द्वारा इस बायपास की घोषणा और स्वीकृति दी गई थी, जिसके लिए लगभग 55 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए थे। हालांकि, अब तक परियोजना केवल आंशिक भूमि अधिग्रहण तक ही सीमित रह गई है और निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

वर्तमान परिस्थितियों में इस बायपास के निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई जा रही है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना के कारण पेंड्रा नगर के मुख्य मार्ग पर लगातार भारी मालवाहक ट्रक और ट्रेलर गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही घटनाएं आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।

इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री को संबोधित एक ध्यानाकर्षण पत्र जारी किया गया है, जिसमें जनहित को ध्यान में रखते हुए बायपास निर्माण के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत करने की मांग की गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पेंड्रा बायपास का निर्माण केवल यातायात व्यवस्था सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास, व्यापारिक गतिविधियों और जनसुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अब यह मुद्दा सोशल मीडिया के माध्यम से एक मुहिम का रूप लेता नजर आ रहा है, जहां लोग इसे अधिक से अधिक साझा कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। “एक ही मांग – पेंड्रा बायपास का शीघ्र निर्माण” के नारे के साथ क्षेत्र की जनता अब इस परियोजना के लिए ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!